अवध महोत्सव में बाल कलाकारों ने बिखेरा जलवा
अवध महोत्सव में बाल कलाकारों ने बिखेरा जलवा
अवध महोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
गोण्डा। सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष तत्वावधान में गोण्डा मेडिकल के संचालिका डा. अनिता मिश्रा के जन्मदिन पर अवध महोत्सव 2022 का आयोजन टाउन हाल में किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डा. ए.पी. सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रविन्द्र पाण्डेय प्राचार्य शास्त्री महाविद्यालय, रवि चन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, नूतन सिंह पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, रवि प्रकाश पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ व अध्यक्ष-फौजदारी दीवानी अधिवक्ता संघ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्षा सिंह उपाध्यक्ष प्रबंध समिति शास्त्री महाविद्यालय, सुभाष सिंह सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग, विनोद प्रताप सिंह प्रोफेसर ला.ब.शा महाविद्यालय, डा. डी.के. राव वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. किरण राव वरिष्ठ चिकित्सक, डा. घनश्याम गुप्ता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, डा. मधुलिका गुप्ता मधुलोक हास्पिटल, जसपाल सिंह सलूजा उपाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी, डा. शेर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य/पूर्व सदस्य उच्चतर सेवा आयोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अनिता मिश्रा व डा. पुण्योदय मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुआ। विश्व रिकार्ड होल्डर अंकिता बाजपेई व उनकी टीम द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं स्थानीय कलाकारों में बाल कथक नृत्यांगना अविका सुरभित ने शास्त्रीय संगीत पर कुशल प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। गूगल गर्ल अंशिका ने एक सांस में देश की भौगोलिक स्थिति व भारतीय संविधान की व्याख्या कर लोगों को चकित कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में अमाया उपाध्याय एवं देवेन्द्र का गायन भी सराहा गया। भार्गवी, अविका सुरभित आदि द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नीता सिंह निदेशिका फुलवारी प्ले स्कूल, रंगकर्मी उर्मिला पाण्डेय, लंकार सिंह सभासद, अखिलेश शुक्ला, सूरज उपाध्याय, अर्शदीप सिंह छाबड़ा, अभय प्रताप सिंह, आनन्द विक्रम सिंह, डा. ज्योतिमा शुक्ला की उपस्थिति रही।