मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का किया वर्चुअल शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का किया वर्चुअल शिलान्यास

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम से जनपद मीरजापुर में स्वीकृत 155 करोड़ की लागत से 25.500 हेक्टेयर में विस्तृत मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम का जनपद के मड़िहान तहसील ग्राम पंचायत देवरी कला राज्य विश्वविद्यालय हेतु चयनित स्थल पर कार्यक्रम में सजीव प्रसारण किया गया। मड़िहान के देवरी कला में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय अनुप्रिया पटेल, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी, सांसद राज्यसभा राम सकल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल एवं विधायक छानबे रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, प्रो एके त्यागी मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिलाध्यक्ष अपना दल एस इं. राम लौटन बिन्द के द राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के पश्चात बटन दबाकर शिलापट्ट का अनावरण में सम्मिलित रहे।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जनपद मीरजापुर के जनपदवासियों की काफी दिनों से राज्य विश्वविद्यालय की मांग होती रही है। जनपदवासियों की मांग को मुख्यमंत्री को पत्राचार कर राज्य विश्वविद्यालय की मांग की गयी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कृपा दृष्टि मीरजापुर हमेशा रही है और आज राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर उन्होंने हमारे जनपदवासियों के सपने को साकार किया हैं। राज्य के विश्वविद्यालय के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि विन्ध्याचल मण्डल में माँ विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर की स्थापना जनपद मीरजापुर की तहसील मडिहान के ग्राम देवरी कला परगना कन्तित की कुल 25.500 हेक्टेयर निःशुल्क भूमि पर की जा रही है।
माँ विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर की स्थापना की अधिसूचना को निर्गत की गयी थी। माँ विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में मीरजापुर, भदोही (संत रविदास नगर) एवं सोनभद्र जनपद को सम्मिलित किया गया है। शासनादेश द्वारा रू0 15415.24 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष रू0 3853. 81 लाख की धनराशि की स्वीकृति निर्गत की गयी है। विश्वविद्यालय निर्माण के उपरान्त मीरजापुर मण्डल के तीनों जनपद मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र के लगभग 6 लाख विद्यार्थियो को इण्टरमीडिएट कक्षा के उपरान्त उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय निर्माण के उपरान्त मीरजापुर मण्डल के तीनों जनपद मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र के कुल 148 स्ववित्तीय पोषित महाविद्यालय, 10 राजकीय महाविद्यालय 3 अर्धशासकीय महाविद्यालय माँ विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे जिसमें पूर्व से पंजीकृत छात्र—छात्राओं का स्थानान्तरण विश्वद्यिालय में कर दिया जायेगा। फलस्वरूप 1 लाख 17 हजार 158 छात्रध्छात्राओ को विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर मे ही कुलपति, कुलसचिव, वित्तीय अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, प्राध्यापक को आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी जिसके लिए टाईप-5 के 2 ब्लाक एवं टाइप-4 के एक ब्लाक का निर्माण प्रस्तावित है। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा हेतु 135 छात्राओं के लिए गर्ल्स हास्टल तथा 185 छात्रों के लिए ब्वायज हास्टल का निर्माण कराया जा रहा हैं।
विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने हेतु परिसर में ही पुलिस बूथ का निर्माण प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय में एक केन्द्रिय पुस्तकालय का निर्माण किया जायेगा जिससे बच्चों को पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सुलभ होगी। बच्चों के सर्वागीय विकास हेतु पाठ्यक्रमेतर क्रिया कलापों को सम्मिलित करने हेतु फुटबाल का मैदान, प्रेक्षागृह का निर्माण भी प्रस्तावित है जिससे उत्कृष्ठ शैक्षणक उपलब्धि के लक्ष्य के साथ सर्वोत्तम व्यक्तित्व विकास का उद्देश्य भी प्राप्य होगा। उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि पूरे जनता की जनता ने अपनी आंखों में एक विश्वविद्यालय का सपना लंबे समय तक पाल के रखा। यह सपना हम सबके हृदय के काफी समीप रहा और आज हम सब के लिए मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की इस धरती पर सौगात मिलन उसे सपना का पूर्ण होना है। हम सबके लिए एक भावुकता का क्षण है। हम सबके लिए इस सपना के पूर्ण होने का एहसास अद्भुत है, अकल्पनीय है, क्योंकि सपनों को हमने अपनी आंखों में पालकर रखा था किंतु इतने वर्षों तक जब सरकारी चली उनके शासन में दूर-दूर तक उम्मीद नहीं कर सकते थे कि यह सपना कभी हकीकत में सरकार होगा किंतु आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर के लाखों करोड़ों नागरिकों को की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करना चाहती हूं, उनका अभिनंदन करना चाहती हूं, उनको धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने हमारी कल्पना को हमारे सपने को हकीकत में तब्दील करने का कार्य किया है।
इसी क्रम में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, सासंद राज्यसभा राम सकल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल ने सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उपजिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम अनय मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिलापूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent