लूटेरी दुल्हन को चन्दौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूटेरी दुल्हन को चन्दौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी के बाद कपड़ा—गहना लेकर हुई थी फरार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। शहर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मई तहसील नदवई जिला भरतपुर (राजस्थान) थाना लखनपुर का मूल वासी है। उसकी शादी नहीं हुई थी जिसे शादी के लिये कुछ लोगों नें वार्ता किया और चन्दौली निवासी सोनू ने संजय सिंह को शादी हेतु बुलाया था जिसके कारण प्रार्थी अपने भाई भूपेन्द्र व भाभी पूनम पत्नी सूरज के साथ शादी हेतु चन्दौली आया था। सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा ने संजय की शादी एक महिला सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर निवासी सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर वाराणसी से भारत रेस्टोरेन्ट से सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के सामने कराई जब 26 दिसम्बर को प्रार्थी संजय सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर अपने गाँव जा रहा था तो रास्ते में सुमन सोनकर प्रार्थी के 12000 रू जो बैग में रखा था जिसको चुराकर भाग गई, प्रार्थी जब सोनू को उक्त के सम्बन्ध में फोन किया तो प्रार्थी को जानकारी हुई कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखाधडी हुई है।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उपरोक्त घटना की जब जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल घटना को संज्ञान लेते हुए इस अवैध धंधों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली के साथ टीम गठित की गयी। गुरुवार को थाना कोतवाली चन्दौली में वांछित अभियुक्तगण तलाश सुरागरशी पतारसी में सकलडीहा तिराहा ओवरब्रिज के पास चेकिंग कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि मुकदमे में शामिल दुल्हन सुमन सोनकर व उसके साथी संजय राम व धर्मेन्द्र राम व अर्जुन राम चन्दौली रेलवे स्टेशन के बगल में हाईवे के किनारे पोखरे पर मंदिर के पास इक्ट्ठा हुए है और कहीं भागने के फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुचे पुलिस वालों को अचानक देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे जिनको पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर ही दबोच लिया गया।
पूछताछ में बताया कि हम सभी लोग आपस में मिलकर षड़यंत्र रच कर पश्चिमी राजस्थान आदि स्थानों से जिसकी शादी नहीं होती है, उन सबको शादी कराने के नाम पर लड़कों व घर वालों में बात कर शादी कराने की लालच देकर उनमें मोटी रकम लिया जाता है तथा इसी लड़की से शादी कराकर लड़की की विदाई कर दी जाती है और रास्ते में से लड़की को छल पूर्वक उतार कर लड़के वालों को भगा दिया जाता है। उस पैसे को हम लोग आपस में बाट लेते हैं। हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो इस प्रकार की घटना कर धन अर्जित करते है और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता में संजय राम पुत्र सन्तु राम नि0 कस्बा शहाबगंज चन्दौली, सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर नि0 सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर वाराणसी, धर्मेन्द्र राम पुत्र स्व0 हीरा लाल नि0 शबूआ थाना नन्दगंज गाजीपुर वह अर्जुन राम पुत्र स्व0 मल्लू राम नि0 ग्राम झांसी थाना व जिला चन्दौली हैं जिनके पास से 8400 नगद बरामद हुए जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। गिरफ्तारी व बरादगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रावेन्द्र सिंह, उ0नि0 राजेश सिंह, उ0नि0 अमित मिश्रा व उ0नि0 हरेन्द्र यादव शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA