कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार फिरोजाबाद में पेंशनर्स दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संगीता गौतम एवं जिला विकास अधिकारी प्रेमचन्द राम की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ पेंशनर्स का फूल माला एवं शाॅल पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर पेंशनर्स द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं के निदान हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि ससमय कार्यवृत्त जारी करते हुए सम्बन्धित विभाग को भी सूचित किया जाय। पेंशनर्स दिवस में पेंशनर्स के अध्यक्ष दिनेश यादव, मंत्री विजेन्द्र सिंह यादव, लटूरी सिंह, जयपाल सिंह, वैभव कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी, के0के0 गौतम सहायक कोषाधिकारी, राज बहादुर मुख्य रोकड़िया, अनिल सिंह लेखाकार, अतुल गुप्ता आदि कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA