सीडीओ ने समर कैम्प का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

सीडीओ ने समर कैम्प का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय कुरनी में चल रहे समर कैम्प का बुधवार की सुबह मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अरुण मौर्य (डीसी-एमडीएम) एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल पाण्डेय (डीसी-ट्रेनिंग) भी उनके साथ मौजूद रहे। तीनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में चल रही शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों, बच्चों के समूह कार्य, विज्ञान, कला, खेल एवं अभिव्यक्ति पर केंद्रित गतिविधियों का अवलोकन किया। वहाँ बच्चों के उत्साह व शिक्षकों की लगन को देख कर अधिकारीगण प्रभावित हुए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के उत्साह, उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों एवं शिक्षकगणों की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनमें बच्चों को पाठ्यक्रम से हटकर जीवन कौशल, रचनात्मकता एवं नेतृत्व का भी प्रशिक्षण मिलता है।” उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्यामिनी सिंह एवं उनकी समर्पित टीम को प्रशंसनीय आयोजन के लिए बधाई दिया। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद भी किया और उनकी गतिविधियों में सहभागिता दिखायी जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।
विद्यालय परिसर में संचालित समर कैम्प में बाल साहित्य, चित्रकला, समूह चर्चा, विज्ञान प्रयोग, मृत्तिका कला, नृत्य, योग जैसे सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह कैम्प बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जोड़े रखने का प्रयास है जिसकी प्रशंसा शिक्षाविदों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक, ग्राम समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA