स्मार्ट क्लास का सीडीओ ने किया उद्घाटन
एम. अहमद
श्रावस्ती। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से एक्शनएड द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना अंतर्गत जनपद के विकासखंड हरिहरपुर रानी के कम्पोजिट विद्यालय मछरिहवा में एक्शनएड द्वारा दिए गए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

जनपद के सभी विकास खण्डों के चिन्हित विद्यालयों में एक्शनएड द्वारा स्मार्ट क्लास, वाटर कूलर, इंसिनिरेटर, फर्नीचर, लाइब्रेरी, स्पोर्ट किट, वा शौचालय रिपेरिंग का कार्य कराया गया है। कम्पोजिट विद्यालय मछरिहवा में उपलब्ध उक्त सेवाओं का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आईएएस अनुभव सिंह द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में एक्शन एड के रीजनल मैनेजर खालिद चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर क्रांति कुमार निगम, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नाजिश नज़मी, जिला सामनयिका गुलिस्ता आरा, दिनेश कुमार, तारिक अहमद, प्रेरक दिनेश, ग्राम प्रधान सिराज अहमद, विद्यालय इंचार्ज मानवेंद्र पाल के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







