15 लाख की कीमती हिरण सींग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देशी तमंचा व दो कारतूस भी बरामद
जितेंद्र सिंह चौधरी/ विवेक राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में पलही पट्टी की ओर से आ रहे कुछ तस्करों द्वारा हिरण के सींग बैचें जाने की मुखबिरी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण अमन अग्रहरि पुत्र संतोष अग्रहरि निवासी ग्राम पलही पट्टी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व पवन मोदनवाल पुत्र संतोष मोदनवाल निवासी ग्राम पलहीपट्टी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को मोहाव बाबतपुर सड़क मार्ग से अवैध 2 अदद हिरण के सींग व नाजायज एक अदद देशी तमंचा व दो अदद 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-115/2023 धारा 429/379/411 भा0द0वि0 व 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तथा मु0अ0सं0-116/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त अमन अग्रहरी ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग चोरी-छिपे जमनिया जनपद गाजीपुर गये थे और गाजीपुर क्षेत्र में वन्यजीव हिरण को मारकर उनके अंगों जैसे सींग आदि को तस्करों के माध्यम से बेचकर पैसा कमाते हैं यह बरामद हिरण के सींग भी हिरण को मारकर प्राप्त किये है जिससे मैं अपने साथी पवन मोदनवाल के साथ लेकर बनारस जा रहा था।
यहाँ मेरी अनुराग गौड उर्फ अन्नू से बेचने की डील हो चुकी है। यह धंधा हम लोग काफी समय से कर रहे हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय, अभिजीत सिंह, कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव, हिमाशू सिंह थाना, हेड कांस्टेबल हरिशंकर यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







