पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धू-धू कर जली कार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धू-धू कर जली कार

मृत्यु से बाल-बाल बचा चालक, पहुंचे पुलिस व दमकलकर्मी
जयशंकर दूबे एडवोकेट/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। सिक्सलेन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से 104.5 माइलेज के पास चलती गाड़ी में आग लग गयी जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जलती कार की आग को बुझाया। धनपतगंज थानाध्यक्ष मनोज शर्मा व चौकी पुलिस देहली मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 104.5 माइलेज के पास टेरेनो कार में आग लग गयी जिसमें अमित शाही पुत्र सीताराम शाही निवासी 150 सुमन विहार वीर सावरकर नगर डेलापर बरेली, अपने मित्र सुरेश चन्द्र वर्मा की कार से बड़ैलगंज जा रहे थे कि कार से धुआँ उठते देख गाड़ी रोक दिया जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लगी आग से कार मौके पर ही धू-धू करके जल गई। फायर विग्रेड की गाड़ियां आने पर जलती कार को बुझाया। कार चालक अमित शाही के अनुसार गाड़ी के सारे कागजात जलकर राख हो गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat