बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे पर हुई कार दुर्घटना, चालक की नींद के चलते हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। बलेनो कार (नंबर 23BH5749M) इटावा से चित्रकूट की ओर जा रही थी।
इसमें 4 लोग सवार थे जो किसी निजी यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब कार ने किलोमीटर संख्या 189.5 पर आगे जा रहे कंटेनर (नंबर NL01AB2062) को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना का समय करीब सुबह 7:30 बजे बताया गया है। हादसे का प्रमुख कारण कार चालक जीतू मिश्रा की नींद बताया जा रहा है। जीतू जो कालूकुंवा जनपद बांदा के निवासी हैं, हादसे के वक्त कार चला रहे थे। उनकी उम्र करीब 28 वर्ष है। जानकारी के अनुसार जीतू की अचानक नींद आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह सीधे कंटेनर के पीछे जाकर टकरा गई। इस टक्कर के कारण कार के अगले हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। कार में सवार 4 लोगों में से दो व्यक्तियों को चोटें आईं। जीतू के साथ कमलेश बाजपेई, जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष है और जो केदार प्रसाद के पुत्र हैं, को भी मामूली चोटें आईं। कमलेश बाजपेई जनपद बांदा के ही रहने वाले हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकटतम चिकित्सालय में भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित कर दिया। चालक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












