चेकिंग में गैरमान्यता के संचालित दो विद्यालय को कराया गया बन्द

चेकिंग में गैरमान्यता के संचालित दो विद्यालय को कराया गया बन्द

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी, जालौन। उपजिलाधिकारी सुशील सिंह द्वारा गठित टीम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को महेवा विकास खंड के ग्रामों के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को बंद करने की कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से गैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों के संचालकों में हड़कम्प मच गया। पुलिस टीम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने महेवा ब्लाक में चल रहे उड़ान भारती स्कूल न्यामतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय संचालक से मान्यता के कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन विद्यालय संचालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में ताला लगाकर बन्द कर दिया। इसी प्रकार गुरुकुल एकेडमी अभैदेपुर का औचक निरीक्षण किया लेकिन वह भी मान्यता के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकें। उक्त विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने के लिए इसकी सूची भेजी गई है। बिना मान्यता के स्कूल संचालन बंद करने के लिए पूर्व में दो-दो नोटिस भी विभाग द्वारा दिये गए थे। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा नियमों की जानकारी (मान्यता के नियमों) के अभाव में विद्यालय का संचालन किये जाने एवं भविष्य में स्कूल संचालन न करने व बन्द करने का लिखित रूप से आश्वासन दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने कहा कि विद्यालयों की निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा तथा गैर मान्यता वाले विद्यालयों को बंद कराया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA