नायब तहसीलदार ने ग्रामीणांचलों के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी, जालौन। जिलाधिकारी राजेश पांडेय के निर्देशन पर नायब तहसीलदार ने कदौरा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस्लामाबाद स्थित स्कूल में विधार्थियों की संख्या कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कदौरा विकास खंड के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में नायब तहसीलदार तारा शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 47 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें एक शिक्षक व मात्र 19 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। नायब तहसीलदार ने हिन्दी व गणित विषयों पर सवाल जबाब किये। कम विद्यार्थियों की उपस्थिति को देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर का घूमकर निरीक्षण किया। विद्यालय में बाउंड्री न होने से स्कूल समय के बाद अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। विद्यालय के एक साइड में बने भवनों पर संदिग्धता प्रकट करते हुए उन्होंने विद्यालय के जमीन के कागजातों को तहसील कार्यालय लाने को कहा। नायब तहसीलदार ने कहा कि अगर विद्यालय भूमि में अवैध कब्जा पाया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने परिषदीय विद्यालय कंपोजिट हरचंदपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में पंजीकृत 144 विद्यार्थियों में 106 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये जिसमें 4 शिक्षक व 2 शिक्षामित्र मौजूद मिले। नायब तहसीलदार ने बच्चों से बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत को जाना तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को देखा। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












