करोड़ों की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में एक विवादित भूमि पर कुछ दबंगों ने न केवल अवैध रूप से कब्जा किया बल्कि उसकी बाउंड्रीवॉल कराकर उस पर गेट चढ़वा दिया और उसके बाहर लिखवा दिया भाजपा मंडल प्रभारी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के महिला और पुरुषों ने कराई गई बाउंड्रीवॉल को गिरा दिया। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड स्थित रोटी बैंक के सामने का है। यहां मुस्लिम परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों की सामूहिक भूमि विवादित है। इसकी कीमत करोड़ों में है। उस भूमि पर कब्जा करने के लिए गुरुवार को कुछ लोग पहुंचे जिनका मुस्लिम महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस ने महिलाओं को हटवाकर बाउंड्रीवॉल करवा दी। बाउण्ड्रीवॉल कराने के बाद उसमें गेट चढ़वा दिया गया। बात यहीं नहीं रुकी बल्कि उस बाउण्ड्रीवॉल पर भाजपा मण्डल प्रभारी लिखकर भाजपा का चुनाव चिह्न फूल बना दिया गया। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे होकर मौके पर आ गए और उन्होंने बाउण्ड्रीवॉल के गेट को उखाड़ने के साथ ही दीवार को गिरा दिया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि निर्माण करने वाले और तोड़ने वाले दोनों पक्षों से वार्ता कर जानकारी ली जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









