जौनपुर के हिमांशु को बीआरएस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

जौनपुर के हिमांशु को बीआरएस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने तेज—तर्रार युवा नेता हिमांशु तिवारी को राष्ट्रीय इकाई का महासचिव नियुक्त किया है। हिमांशु 31 वर्षीय युवा राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने वाराणसी से कंप्यूटर में मास्टर्स किया है।

वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हैं। 2015 से वह राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चला रहे थे और किसान आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय में भूमिका निभाई।

वह 2020-2021 में संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा थे और एसकेएम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे जो मुखर रूप एसकेएम जिसने 3 किसान विरोधी कानूनों का मुखर विरोध किया। हिमांशु ने बिहार के चंपारण से उत्तर प्रदेश के बनारस तक 21 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ करते हुये जनजागरण पदयात्रा में हजारों लोगों को जुटाया।

वर्तमान में वह टीम केसीआर (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) के हिस्सा हैं। बीआरएस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस पार्टी) के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला