Breaking News : इस शख्स को टिकट मिलते ही तमाम भाजपाईयों में छाई मायूसी, पढ़िए पूरी खबर…

Breaking News : इस शख्स को टिकट मिलते ही तमाम भाजपाईयों में छाई मायूसी, पढ़िए पूरी खबर…

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया है इस सूची में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा ने कृपाशंकर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश में अधिक सीटो पर पुराने सांसद और मंत्रियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
जौनपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा होते ही जहां कृपाशंकर सिंह के टीम के लोग खुशी से झूम उठे वहीं पर भाजपा के लिए जीवन खपाने वाले कार्यकर्त्ताओ और भाजपा के धार्मिक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए करोड़ो रूपए पानी की तरह बहाने वाले भाजपाईयों सहित सरकारी सेवा से त्यागपत्र देने वालो की टीम में मायूसी छा गयी है।
पार्टी नेतृत्व के निर्णय से जनपद में भाजपा के कार्यकर्त्ता ही आश्चर्य चकित और स्तब्ध है। चुनाव का परिणाम चाहे जो आयेगा लेकिन जिले में भाजपा के लोग आश्चर्य चकित इस बात के लिए है कि जो व्यक्ति अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत महाराष्ट्र से किया और वहीं पर अपनी राजनैतिक जमीन बनाया उसे जौनपुर से मैदान में उतार दिया गया है। अब देखना है कि कृपाशंकर सिंह और भाजपा जौनपुर की जनता को अपने पाले में करने में कितना सफल होती है।
जो भी हो पार्टी की अधिकृत सूची जो जारी है वह निम्नवत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent