बदल रही है जीवनशैली अपने देश विकास की।।
परीक्षार्थी और परीक्षक चलेगी दोनों की तैयारी।
अभिभावक कि बात निराली करते वह भी तैयारी।।
शिक्षा मंत्री ने बच्चों में उत्साह का तिलक लगाया।
पचपन लाख परीक्षार्थी को आत्मीयता से समझाया।।
व्यवस्थापक हों जिम्मेदार नकल विहीन प्रणाली से।
जीवन कि परीक्षा चली समझो विशेष प्रणाली से।।
लापरवाही कभी न करना तैयारी में लग जाना।
मुख्यमंत्री की है शुभकामना काम में डट जाना।।
नकल विहीन परीक्षा में तैयारी सबकी जायज है।
छात्र बहुत उत्साहित हैं पर नकल बड़ी नजायज है।।
तीर तुक्का का काम नहीं पढ़ने में कुछ उत्साह रहे।
परीक्षा के हौव्वा से डरो न, मन में इतना उत्साह रहे।।
परीक्षा होती है जीवन की अभी यही शुरुआत हुई।
सीसीटीवी और कैमरा वॉइस रिकॉर्डर की बात हुई।।
कन्ट्रोल हो रही अब सबकी गतिविधि कई साल से।
सुचिता बनी रहे शिक्षा कि देख रहे परीक्षा हाल से।।
कोई आंच न आए केन्द्र पर व्यवस्थापक जान लें।
जेल जुर्माना दोनों होगा इसको हल्के में न मान लें।।
कैसी टीम बनी निगरानी होगी अब सबकी जांच।
सजग सतर्क करें परीक्षा सेंटर पर न आए आंच।।
जीवन एक परीक्षा का सबसे अच्छा हल होता है।
पास कर लिया जीवन में उसका मीठा फल होता है।।
देवी प्रसाद शर्मा ‘प्रभात’
ब्यूरो तेजस टूडे आजमगढ़
मो.नं. 7008310396
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।