भक्त प्रह्लाद की पूजा-अर्चना करके मुख्यमंत्री ने रवाना की शोभायात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पाण्डेय हाता द्वारा आयोजित पारंपरिक नरसिंह (शोभायात्रा) यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भक्त प्रह्लाद की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रथ (शोभायात्रा) को रवाना किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तों के साथ फूलों की होली भी खेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि पाण्डेय हाता की यह ऐतिहासिक परंपरा वर्ष 1927 से निरंतर परंपरागत तरीके से संचालित हो रही है जो गोरखपुर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। आयोजन स्थल एवं शोभायात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, एडीएम सिटी अंजनी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एसपी सिटी दिनेश गोदारा, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय सहित कैंट एवं कोतवाली क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित होलिका दहन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










