HomeTrendingकर्नलगंज में होली पर सम्भावित खूनी हिंसा व उपद्रव की आशंका

कर्नलगंज में होली पर सम्भावित खूनी हिंसा व उपद्रव की आशंका

  • कर्नलगंज में होली पर सम्भावित खूनी हिंसा व उपद्रव की आशंका

  • ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों सुरक्षा की लगायी गुहार

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज,गोंडा। होली पर एक गांव में संभावित खूनी हिंसा व उपद्रव किए जाने की आशंका जताते हुए ग्राम प्रधान द्वारा द्वारा उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत चंगेरिया से जुड़ा है जहां करीब दो दर्जन लोगों को चिन्हित करते हुए ग्राम प्रधान बाबू लाल द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, आयुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा, अध्यक्ष मंडलीय सुरक्षा समिति, गोंडा, पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, सदस्य मंडलीय सुरक्षा समिति, गोंडा, जिलाधिकारी गोंडा/अध्यक्ष जनपदीय सुरक्षा समिति गोंडा, पुलिस अधीक्षक गोंडा/सदस्य जनपदीय सुरक्षा समिति गोंडा को अवगत कराया गया कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों द्वारा समाज में भय आंतक फैलाते हुए राजनीतिक, व्यक्तिगत शत्रुता का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से आगामी होली पर्व तथा उसके एक सप्ताह आगे तक उपद्रव किया जा सकता है।
उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान बाबू लाल ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा एक सुनियोजित तरीके से पड्यंत्र रचकर योजनाबद्ध तरीके से प्रतिबंधित हथियारों सहित गोला बारूद लेकर गांव में शीला देवी, अंजलि सिंह, सोनू तथा फातिमा सहित मेरे गृह निवास पर चढ़कर घर के भीतर अथवा बाहर किसी भी प्रकार से उपद्रव, हुड़दंग, तोड—फोड, खूनी हिंसा, महिलाओं की निजता स्वतंत्रता का हनन तथा जनहानि व धनहानि की पूर्ण संभावना है। ग्राम प्रधान बाबूलाल द्वारा कहा गया कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है तथा शिकायत में नामित व्यक्तियों द्वारा धमकी भी दी गई है। ग्राम प्रधान ने उपरोक्त हमलावरों उपद्रवियों को वर्तमान प्रभारी निरीक्षक, कर्नलगंज का पूर्ण संरक्षण प्राप्त होने का भी आरोप लगाया है।
ग्राम प्रधान ने होली पर्व पर संभावित घटना को रोकने के लिए ग्राम पंचायत चंगेरिया में शीला देवी, अंजलि सिंह, सोनू, फातिमा सहित खुद के घर पर सुरक्षा के दृष्टिगत एक टुकड़ी सशस्त्र पीएसी बल/ पुलिस बल जिसमें महिला कर्मी भी शामिल हों की तैनाती होली पर्व की पूर्व संध्या से लेकर आगामी एक सप्ताह आगे तक किए जाने की मांग किया। ग्राम प्रधान बाबू लाल ने ग्राम पंचायत चंगेरिया में होली पर्व की आड़ में संभावित खतरे, उपद्रव, हुड़दंग व खूनी जातीय हिंसा, महिलाओं की निजता का हनन, जनहानि, धनहानि तथा आगजनी जैसी किसी अप्रिय घटना को रोकने लिए तथा शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति के अनुरोध पर तत्काल आवश्यक निर्देश निर्गत करने की मांग किया।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव एवं विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाएंगे जिससे होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। अब सबकी नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read