सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता की हुई मौत, पुत्र घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता की हुई मौत, पुत्र घायल

रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। कौआकोल-महुडर मुख्य पथ पर मधुरापुर पुरानी बथान के पास शनिवार की दोपहर एक बाइक और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं मृतक के साथ बाइक पर सवार रहे उनका 8 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का ईलाज चल रहा है। मृतक की पहचान जमुई जिला के खैरा प्रखण्ड के सहायक थाना गरही के देवलाटांड़ गांव निवासी मोहम्मद करामत मियां का 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सगीर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सगीर अंसारी अपने 8 वर्षीय पुत्र साजिद अंसारी के साथ देवलाटांड़ से कौआकोल बाजार जा रहे थे, इस बीच विपरीत दिशा से आ रही ई- रिक्शा से मधुरापुर पुरानी बथान के पास उनके बाइक से सीधा टक्कर हो गया। जिससे सगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं उनका पुत्र साजिद तथा ई-रिक्शा पर सवार लालपुर गांव निवासी नरेश मांझी की 38 वर्षीय पत्नी केसो देवी, मड़पो गांव निवासी हरिदयाल राय के 14 वर्षीय पुत्री गनिता कुमारी तथा सुदामा प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्री सोनाली प्रिया घायल हो गए। सभी घायलों को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ सभी का ईलाज चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। इधर सूचना के बाद कौआकोल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA