धोखेबाज हैवान ने शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा यौन शोषण

धोखेबाज हैवान ने शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा यौन शोषण

सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। नवादा में एक पीड़िता न्याय के लिए एसपी कार्यलय का चक्कर काट रही है। महिला को एक धोखेबाज हैवान ने शादी का झांसा देकर करता रहा 2 वर्षों तक यौन शोषण, गर्भवती होने पर पेट में हथौडे़ से मारकर गर्भपात कराकर साथ छोड़ दिया है। अब पीड़िता न्याय के लिए दर -दर की ठोकर खा रही है। आपको बता दें कि पीड़िता सोनी कुमारी वर्तमान में नवादा के छाय रोड में किराए के एक मकान में रह रही है। उन्होंने बताया कि नवादा जिले के कादिरगंज निवासी सुनील चौधरी नामक एक व्यक्ति उसके साथ लगातार दो वर्षों से मौखिक रूप में पत्नी बनाकर रखे हुए है। अब वह उसे छोड़कर भाग गया है और 4 लाख रुपए की मांग किया जा रहा है। महिला पूर्व में विवाहित थी और उसके पूर्व पति से दो बच्चे है। महिला ने बताया कि पति के मौत के बाद सुनील चौधरी ने उनका दामन थामा और नवादा में किराए के मकान में रखकर पति -पत्नी की तरह रह रहे थे। दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब महिला प्रिगनेंट हो गयी और घर अपने साथ ले जाने को कहा तो गर्भवती महिला को पेट में हथौडे़ से मारकर जख्मी कर दिया और महिला का गर्भपात हो गया .पीड़ित महिला के पेट का ऑपरेशन हुआ और उसके पेट का ऑपरेशन हुआ, जिसमें 07 टांके लगे। महिला ने कहा काफी खर्च के बाद थोड़ा ठीक हुए तो अब साथ छोड़कर भाग गया और मुझे अपने साथ रखने से इनकार करने लगा। महिला ने बताया कि सुनील चौधरी भी पहले से शादीशुदा है। अब महिला से उसके कथित पति सुनील चौधरी 04 लाख रुपए की मांग किया जा रहा है ,तब रखने को तैयार है। पीड़िता सोनी कुमारी ने इस बाबत महिला ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।महिला ने कहा कि महीनों बीत गए लेकिन कोई कार्रवाई थाना द्वारा नहीं किया गया ,उसके बाद वह नवादा समाहरणालय पहुंचकर एसपी से मिली और अपना दुखड़ा सुनाया। महिला ने कहा कि एसपी द्वारा भी ससुराल जाने को बोला गया, लेकिन ससुराल जाते हीं सुनील चौधरी मेरा हत्या कर देगा। वह मुझे हत्या की धमकी भी दिया है। अब सवाल यह उठता है कि लाचार महिला कब तक इस तरह भय के साए में जिएगी या फिर उसे इंसाफ कब तक मिलता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उस दरिंदे युवक को कब सजा मिल पाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA