ड्रोन कैमरा लूटकर फरार हुए बाइक सवार, एफआईआर दर्ज
तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत रात शादी से घर लौट रहे स्टूडियो संचालक को रोककर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मारपीट किया और ड्रोन कैमरा लेकर फरार हो गए कधंई थाना क्षेत्र के लौवार ग्राम निवासी महेंद्र कुमार वर्मा शुक्रवार की रात करीब 1:45 बजे अपने चचेरे भाई गया प्रसाद वर्मा पुरई पुर शादी समारोह में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम निपटा कर वापस घर लौट रहे थे।
तेरहमील नहर से तीन सौ मीटर दूर लौवार गांव के समीप एक बाइक पर तीन युवकों ने गया प्रसाद की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और बैंग में रखा ड्रोन कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तीनों युवकों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी बदमाश ड्रोन कैमरा लेकर फरार हो जाने में सफल रहे। उक्त घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई देने पर पुलिस चौकी लेकर आई पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया और बाइक अपने कब्जे में ले लिया। स्टूडियो संचालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को चिंहित किया गया है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









