तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अजगैन मोहान मार्ग स्थित छोटा खेड़ा गांव स्थित फरहदपुर पुलिया के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर पुलिस ने जांच दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव के रहने वाले प्रताप नारायण त्रिवेदी का 26 वर्षीय बेटा अभिषेक बीते शनिवार सुबह मां सुमन को लेकर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मौलाबाकीपुर गांव निवासी मामा संतोष शुक्ल के बेटे के जन्मदिन पर घर आया था जहां से सोमवार सुबह वह बाइक से नवाबगंज स्थित एजेंसी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। इसी दरम्यान अजगैन मोहान मार्ग स्थित छोटा खेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में टक्कर मार उसे रौंद दिया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गई और आस—पास गांव के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान के लिए जामा तलाशी लिया, तब जेब से निकले ड्राइविंग लाइसेंस से शव की पहचान हुई। पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी।
जानकारी होने पर मामा संतोष शुक्ला व मां सुमन त्रिवेदी सहित तमाम रिश्तेदार व मौलाबाकीपुर प्रधान शशिकांत सिंह हसनगंज सीएचसी पहुंचे जहां परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अभिषेक तीन भाईयों में बड़ा था। दो छोटे भाईयों में अनुराग व अनुपम हैं। इंस्पेक्टर संदीप शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।