दिल्ली में 11 मार्च को होगा भारतीय महिला शक्ति सम्मान समारोह

दिल्ली में 11 मार्च को होगा भारतीय महिला शक्ति सम्मान समारोह

देश भर की 25 महिलाएं होंगी सम्मानित

सविता चड्ढा का होगा सार्वजनिक अभिनन्दन

नई दिल्ली। भारतीय महिला शक्ति सम्मान समारोह सावित्ती बाई सेवा फाउंडेशन पुणे अंग जन गण और मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा 11 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य और सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के सभागार में किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसून लतांत, सचिव हेमलता म्हस्के और अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुधीर मंडल ने कहा कि सावित्री बाई फुले की स्मृति में यह सम्मान इसलिए दिया जाता है, क्योंकि वे भारतीय महिलाओं के लिए एक अति उज्ज्वल आदर्श है। उन्होंने देश में तब लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला जब लड़कियों को पढ़ाना पाप समझा जाता था। आज महिलाएं पढ़—लिखकर आगे बढ़ गई हैं लेकिन बहुत से मामलों में उनके साथ भेदभाव बरता जाता है। आज समाज को बार बार यह अहसास दिलाने की जरूरत है कि महिलाएं भी कम नहीं हैं। उन्हें भी उनके अधिकार दिए जाएं। उनकी गुणवत्ता और कुशलता को मान सम्मान दिया जाना चाहिए।
यह सम्मान शिखर महिला और पदमश्री डा शीला झुनझुनवाला, के सान्निध्य में पंजाब केशरी न्यूज प्रा लिमिटेड की चेयर पर्सन और मुख्य अतिथि किरण चोपड़ा अतुल प्रभाकर, प्रसिद्ध समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा, पदमश्री डा संजय, अज़ीज़ सिद्दिकी, डा ममता ठाकुर मिलकर देंगे। उक्त अवसर पर वरिष्ठ लेखिका और समाजसेविका डा सविता चड्ढा का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। अनेक सम्मानों और पुरुस्कारों से सम्मानित डा सविता चड्ढा का साहित्य और समाज में योगदान सराहनीय है। महिलाओं के लिए वे आदर्श हैं कि कैसे वे संघर्षों से जूझती हुई अपने मुकाम पर पहुंचीं?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent