बहराइच पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया गब्बर सिंह पर हुई गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी दरगाह शरीफ रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
प्रदेश स्तर पर चिन्हित 68 टॉप माफिया में से जनपद बहराइच के अपराधी गब्बर सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा एक सुसंगठित आपराधिक गिरोह संचालित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य अपने एवं गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक एवं अन्य प्रकार के लाभ प्राप्त करना है। उक्त गिरोह द्वारा संगठित रूप से जनपद बहराइच सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्बल एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी बहुमूल्य भूमि, भवन सहित अन्य सम्पत्तियों को हड़पने की नीयत से कूटरचित अभिलेख तैयार कर अवैध कब्जा करने जैसे अपराध कारित किए जाते हैं। गिरोह की गतिविधियों के कारण आम जनमानस में भय, आक्रोश एवं आतंक व्याप्त है।
उक्त गैंग का सरगना/लीडर गब्बर सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह है। उक्त गैंग के क्रिया—कलापों एवं आपराधिक कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा इसके सदस्यों का समाज में स्वच्छन्द रूप से विचरण लोकहित में उचित न होने के कारण नियमानुसार जिलाधिकारी द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया। अनुमोदित गैंग चार्ट के आलोक में थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच पर धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रिया—कलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला हमजापुरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को अनार कली रोड रेलवे क्रासिंग क्षेत्र से गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

