अध्यक्ष ने जनरेटर से‌ आपूर्ति कराकर चालू कराया नलकूप

  • अध्यक्ष ने जनरेटर से‌ आपूर्ति कराकर चालू कराया नलकूप

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। बीते 4 दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने नलकूपों में जनरेटर से आपूर्ति दिलाकर जलापूर्ति कराई जिससे लोगों ने राहत महसूस की है। गत गुरुवार को आए भीषण तूफान के बाद कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में इमिलिया थोक के 4 वार्डों में 4 दिनों से जलापूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए परेशान थे। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने चारों वार्डों में लगे नलकूपों में जनरेटर से विद्युत आपूर्ति शुरू कराकर जलापूर्ति कराई घरों में पानी पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती है तब तक चारों वार्डों में लगे नलकूपों में जनरेटर से आपूर्ति कराई जाती रहेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA