HomeJaunpurरेड रोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारम्भ

रेड रोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारम्भ

  • रेड रोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। रेड रोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’ कार्यक्रम का शुभारम्भ विष्णुलोक शाखा के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक-प्रबन्धक आर.सी. मिश्रा की उपस्थिति में पारम्परिक दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु स्कूल की अध्यक्ष स्मिता मिश्रा, प्रबन्ध निदेशक प्रशान्त मिश्रा एवं मुख्य शैक्षिक अधिकारी अनुपमा शुक्ला मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने संक्षेप में स्कूल की प्रगति पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार में स्कूल के संस्थापक-प्रबन्धक आर.सी. मिश्रा के प्रयासों में सभी के सहयोग की अपेक्षा किया।
प्रधानाचार्या ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि के अलावा अन्य सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर अपनी सहृदयता का परिचय दिया है। इसके लिए स्कूल प्रबन्ध मण्डल तथा स्कूल की छात्र-छात्राएँ हृदय से उनके आभारी हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की समृद्धि व आत्मनिर्भरता के निर्धारण का आधार हैं, इसीलिए उन्हें राष्ट्र का भविष्य कहा जाता है। स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना व स्पोर्ट्समैनशिप का विकास होता है। साथ ही ऐसे आयोजन स्कूल की प्रगति तथा उसके विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की एक अमिट छाप छोड़ते हैं।
मुख्य अतिथि ने स्कूल के संस्थापक-प्रबन्ध निदेशक डॉ. प्रशान्त मिश्रा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित अभिभावकों तथा गणमान्य अतिथियों से अपेक्षा की कि वे छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के प्रति सदैव जागरूक रहें। तदुपरान्त छात्र-छात्राओं द्वारा ‘स्पंदन’ समारोह का शुभारम्भ मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम ‘आरम्भ–द सीक्रेट बिगिनिंग’ द्वारा किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘रंगीला देश हमारा’ तथा वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘मणिकर्णिका हर नारी में लक्ष्मीबाई’ एवं ‘वैशाखों की पंख’ कार्यक्रम विशेष सराहनीय एवं मनमोहक रहे। इन कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी सम्मानित अतिथियों एवं मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

 

 

Must Read