आंगनवाड़ी केन्द्र पर छः माह पूर्ण होने पर हुआ बच्चों का अन्नप्राशन

आंगनवाड़ी केन्द्र पर छः माह पूर्ण होने पर हुआ बच्चों का अन्नप्राशन

जितेन्द्र सिंह चौधरी
पिण्डरा, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड के पुष्टाहार विभाग व जनमित्र न्यास मानवाधिकार जन निगरानी के तत्वावधान में क्राई (चाईल्ड राइट्स एण्ड यू) के आर्थिक सहयोग से रमईपट्टी सराय मुगल मिनी आंगगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रेमलता व मुख्य सेविका उर्मीला द्वारा रीति रिवाजों के साथ छः माह पूर्ण होने पर बच्चों को अन्न का सेवन कराकर अन्नप्राशन कराया गया। ग्रामीण व अतिवंचित समुदाय होने के कारण स्वास्थ्य व पोषण पर जानकारी, नजरिया और अभ्यास में कमी हैं जिस कारण बच्चों को छः माह के भीतर पानी या ऊपरी आहार दे दिया जाता है जो कुपोषण व बीमारी को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में माता को स्तनपान कराने के साथ छः माह के बाद बच्चों को अर्द्धठोस आहार देने को लेकर चर्चा किया संस्था से गीता मौर्या द्वारा गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्सियम की गोली खाने सहित धात्री माताओं से बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराने से उन्हें गंभीर बिमारी से बचा सकते हैं। साथ ही व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वच्छता पर चर्चा कर जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में संस्था से विनोद कुमार, संजय राजभर गीता मौर्या मुख्यसेविका उर्मीला देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रेमलता, गायत्री देवी सहित गांव की धात्री, गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य महिला भी भागीदारी की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला