छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

अमित त्रिवेदी
हरदोई। गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल किशोरी के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। इस तरह की हरकत करते देख लिए जाने पर भीड़ ने पकड़ कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया था लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने शोहदे को बरी भी कर दिया।शोहदे की हरकत से शर्मसार हुई किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, ऐसा करते हुए देखकर घर वालों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया जहां पहुंचीं सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी और एसएचओ पिहानी सुनील दत्त कौल ने इस बारे में जरूरी पूछताछ की। वहीं मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने उसे लखनऊ के के लिए रिफर कर दिया है।बताते चलें कि सोमवार को एक कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उसी कस्बे की 14 वर्षीय किशोरी भी शामिल थी। उसी बीच एक शोहदे ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। भीड़ ने उसे ऐसा करते देख पकड़कर पहले पीटा और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पर आरोप है कि कुछ देर बाद उसने शोहदे को बरी कर दिया।

पिहानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवती से छेड़छाड़ पर मुकदमा दर्ज
अमित त्रिवेदी
हरदोई। पिहानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अफजल नाम के एक व्यक्ति द्वारा युवती से छेड़छाड़ की गई। परिजनों ने लोक लाज के भय से कोई शिकायत दर्ज नही कराई थी। छेड़छाड़ से ग्रस्त युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। आज परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत में सुधार न होने पर लखनऊ मेडिकल कालेज किया गया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उचित कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला