भगवान राम के दर्शन को चलेगी 10 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन
भगवान राम के दर्शन को चलेगी 10 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रभु श्रीराम लाला के दर्शन करने को लेकर श्रीराम जन्म भूमि दर्शन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनार्गत देश भर से श्रद्धालुओं ट्रेन एवं बसों के माध्यम से अयोध्या भेजे जायेंगे। रेलवे बोर्ड ने भी देश के कोने कोने से प्रभु श्री रामलला के दर्शन को लेकर अयोध्या धाम जाने के लिये आस्था स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है। इस बात की जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने देते हुये बताया कि झाँसी मण्डल से पहली गाडी 10 फरवरी को रात्रि 11:55 बजे अयोध्या धाम के लिये प्रस्थान करेगी जिसमें 1344 श्रद्धालु जायेंगे। इन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो जाने के कारण 2 डिब्बे अतिरिक्त लगाये जाने के लिये कहा गया है।
अयोध्या जाने वाले रामभक्त, श्रद्धालुओं को विदा करने के लिये स्टेशन पर ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और ट्रेन को हरी झण्डी दिखाने के लिये 30 अक्टूबर 1990 को हुई गोली काण्ड में शहीद जगत प्रकाश अग्रवाल के माता पिता एवं घायल कारसेवकों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा हरी झण्डी दिखाई जायेगी ट्रेन को रवाना होने से पूर्व झाँसी में ही भगवान राम के सम्बन्धित चित्रों द्वारा सजाया जायेगा। 10 फरवरी को रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर गाडी रवाना होगी और श्रद्धालुओं को कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसलिए व्यवस्थाओं की दृष्टि से सभी कोचों में एक कोच प्रमुख एक भोजन प्रमुख एक जल प्रमुख एक चिकित्सा प्रमुख बनाया गया है एवं सभी श्रद्धालुओं की पहचान के लिये आई कार्ड फोटो सहित दिये जायेंगे। व्यवस्था में लगे रेल कर्मियों के मोबाईल नम्बर भी रहेंगे एवं सम्बन्धित सूचनायें भी रहेंगी।
शोभायात्रा की भव्यता के लिये तीन भजन मण्डलियाँ भी साथ जा रहीं है जो स्टेशन से ही भक्तिमय माहौल बनेगा। गाडी में भोजन जलपान की व्यवस्था रेलवे बोर्ड द्वारा की गयी है। दर्शन की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जायेगी। अयोध्या पहुँचने पर सभी कार्यकर्ताओं को बसों द्वारा ले जाया जायेगा जहाँ रूकने की व्यवस्था की गयी है। सभी श्रद्धालु स्नान इत्यादि कर अयोध्या धाम भ्रमण के लिये निकलेगी। दूसरे दिन 12:55 बजे अयोध्या पहुँचेगी। 11 फरवरी को सभी श्रद्धालु अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे एवं 12 फरवरी को प्रातः काल सरयू नदी में स्नान कर भव्य शोभा यात्रा के रूप में प्रभु रामलला के दर्शन करने के लिये जायेंगे। शोभायात्रा में श्वेत एवं पीले वस्त्र पहने होंगे एवं शंख, घण्टा झालर, ढोलक मजीरा आदि यन्त्रों के साथ भजन गाते हुये दर्शन के लिये जायेंगे। 12 फरवरी को रात्रि 9:20 मिनट अयोध्या से झाँसी वापिसी के लिये आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी जो 13 फरवरी को प्रातःकाल 8 बजे झाँसी पहुँचेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हेमन्त परिहार, जिला प्रभारी सन्त विलास शिवहरे, आस्था स्पेशल ट्रेन प्रमुख प्रदीप सरावगी, संजीव तिवारी, दिगन्त चतुर्वेदी, निशांत शुक्ला, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/02/036-4-300x179.jpg)
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/12/ADD-DURGA-CITY-31122023.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)