HomeTrendingलक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर अमरूद मण्डी तिराहे पर स्थापित किया सेवा...

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर अमरूद मण्डी तिराहे पर स्थापित किया सेवा शिविर

  • लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर अमरूद मण्डी तिराहे पर स्थापित किया सेवा शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा कोर गोरखपुर के प्रखण्ड सिविल लाइन्स द्वारा डिविजनल वार्डेन अखिलेश ओझा के नेतृत्व में अमरूद मंडी तिराहे पर सेवा शिविर स्थापित किया गया।
शिविर के माध्यम से प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति का निस्तारण करने, विसर्जन के लिए आने वाली प्रतिमाओं की गणना तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अमित मित्तल डायरेक्टर मित्तल आई हॉस्पिटल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डिविजनल वार्डेन अखिलेश ओझा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन ध्यान प्रकाश तिवारी, सीनियर स्टाफ ऑफिसर रामकृष्ण मिश्र, स्टाफ ऑफिसर मंडलेश्वर पाण्डेय, योगेश बल्लभ चौकियाल, हरि नारायण दुबे, आईसीओ आनंद चंद धर द्विवेदी, रितेश गुप्ता, मनजीत सिंह, अनवर अली अंसारी, अवनिंद्र पाण्डेय, रत्नेश तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, विक्की जायसवाल, सुधीर त्रिपाठी, धीरज पति त्रिपाठी, सच्चिदानंद दुबे, डॉ घनश्याम साहनी, जया तिवारी, अनूप सिंह, पियूष गुप्ता, दीपांशी पासवान, खुशी, स्तुति कुमारी, अनुष्का, नसरीन बेगम, फराह डीबा,नुसरत परवीन, शबाना बेगम, शगुफ्ता, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी सहित अन्य वार्डेन्स एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। नागरिक सुरक्षा कोर के सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

 

Must Read