उमरी में लगी जन चौपाल, मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी फरियाद
उमरी में लगी जन चौपाल, मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी फरियाद
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। विकास खंड मदनपुर की ग्राम पंचायत उमरी में बुधवार सुबह जन चौपाल लगी जहां मुख्य अतिथि डा. चंद्रसेन जादौन सांसद फिरोजाबाद ने लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने लोगों को बताया कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश बड़े, बूढ़े, बुजर्ग, महिलाएं सीधे जन चौपाल के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकें, इसलिए जन चौपाल का आयोजन किया जाता है।
इस दौरान कई लोगों की शिकायतें आई और कुछ शिकायतों का निस्तारण भी हो गया। जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को 8 दिन में निस्तारण करने के लिए दिया गया। इस मौके पर जिलास्तरीय कई अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पीएस आनंद, सचिव एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह एवं कई सम्मानीय ग्रामीण मौजूद रहे।