आप उत्तर प्रदेश ने वैभव जायसवाल को फिर बनाया सह मीडिया प्रभारी
आप उत्तर प्रदेश ने वैभव जायसवाल को फिर बनाया सह मीडिया प्रभारी
अजय जायसवाल
गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की घोषणा की। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के जारी बयान के अनुसार महेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी और वैभव जायसवाल को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र प्रताप को इसके पहले भी प्रभारी बनाया गया था। महेंद्र प्रताप और वैभव जायसवाल आंदोलन के समय के साथी रहे हैं।
महेंद्र प्रताप ने संगठन में जिला मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता जैसे दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। महेंद्र प्रताप की शैक्षिक योग्यता एमएससी फिजिक्स और हिस्ट्री से एमए हैं। दूसरी तरफ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए वैभव जायसवाल आम आदमी पार्टी से गोरखपुर जिले में महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभा चुके हैं।
शैक्षिक क्षेत्र में वैभव जायसवाल बीकाम से स्नातक और एमबीए कर चुके हैं और वर्तमान में गोरखपुर जिलाध्यक्ष भी हैं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा महेंद्र प्रताप और वैभव जायसवाल को (अतिरिक्त जिम्मेदारी) पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देकर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी गई। महेंद्र प्रताप और वैभव जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी दी गई हैं, हम उसे पूरी लगन और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, तिरंगा शाखा प्रमुख आशुतोष सेंगर, ब्रज कुमारी सिंह, प्रिंस सोनी, पंकज अवाना, विनय पटेल, वंशराज दुबे, कायनात सिद्दकी, वैभव प्रकाश, अंकित परिहार सहित कई लोगों ने उपरोक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया।