Jaunpur News : साहू कल्याण समिति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Jaunpur News : साहू कल्याण समिति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) ने नगर में स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली जो साहू धर्मशाला स्टेशन रोड से आरंभ होकर सुतहट्टी, कोतवाली, ओलन्दगंज, पालिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए सद्भावना पुल पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा बाइक रैली का शुभारंभ करते हुए संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में जानना जरूरी है।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए अपने नौनिहालों को भी इससे परिचित कराना चाहते हैं। इस भव्य तिरंगा यात्रा में भारतीय योग संस्थान के सदस्यों तथा साहू कल्याण समिति के युवा सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराकर माँ भारती का यशगान करते हुए नगर में देशभक्ति की अलख जगाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, घनश्याम साहू, स्वतंत्र साहू, अरविंद बैंकर, राजेश गुप्ता पत्रकार, रामाश्रय साहू योगाचार्य, जोगेश्वर केसरवानी, संतोष साहू, युवा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री योगेश साहू, कार्तिक साहू, अनिल गुप्ता एडवोकेट, जितेंद्र गुप्ता, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, ओम प्रकाश गुप्ता, विनोद साहू, मनोज साहू, आनंद साहू, पवन साहू, बाबाजी, जगदीश साहू, धीरज गुप्ता, मंगला प्रसाद, गोपीचंद साहू, अर्पित साहू, अनूप गुप्ता, योगेश, दीपक गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।