मोनिका महासचिव, आशीष सचिव एवं आलोक जिलाध्यक्ष बनाये गये
मोनिका महासचिव, आशीष सचिव एवं आलोक जिलाध्यक्ष बनाये गये
प्रदेश अध्यक्ष धु्रवचन्द सहित तमाम स्वजातीय बंधुओं ने दी बधाई
शुभम जायसवाल
लखनऊ। मोनिका जायसवाल को उत्तर प्रदेश महासचिव संगठन, आशीष जायसवाल को सचिव उत्तर प्रदेश एवं आलोक जायसवाल जिलाध्यक्ष प्रयागराज बनाये जाने पर प्रयागराज जिले को संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। महिलाओं एवं युवाओं में विशेष जागृति आयेगी। इसका लाभ स्वजाती बंधुओं को हर क्षेत्र में मिलेगा। संगठन में फेरबदल किया गया है जो संगठन की दृष्टि से सही निर्णय है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धु्रवचन्द जायसवाल ने प्रेस को जारी बयान में कही। साथ ही उन्होंने मीना जायसवाल, आशीष जायसवाल एवं आलोक जायसवाल को बधाई दिया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जायसवाल ने दी है।