बेटियां भागीदारी करें, इतिहास में नाम होगा दर्जः चन्द्रभूषण
बेटियां भागीदारी करें, इतिहास में नाम होगा दर्जः चन्द्रभूषण
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु जनपद के समस्त कन्या इन्टर कालेजों/महाविद्यालयों में कार्यक्रम/गोष्ठी का आयोजन किया जाना है।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/025-10.jpg)
इसी क्रम में शुक्रवार को यथा मदर्स पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कालेज, केदारनाथ इंटर कालेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इन्टर कालेज, नगर पालिका कन्या इन्टर कालेज, नन्नूमल जैन इन्टर कालेज बिल्सी, नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इन्टर कालेज उझानी, सिद्वबाबा इन्टर कालेज सराय बरौलिया आदि विद्यालयों के साथ नारी निखार जन कल्याण समिति के साथ मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी केदारनाथ महिला इंटर कालेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बालिकाओं को बताया गया कि सभी बालिकायें अपने ऊपर पूर्ण विश्वास रखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये निरन्तर प्रयास करते रहे जिससे लक्ष्य प्राप्ति होने पर आपके माता-पिता, गुरु एवं समाज आप पर गौरवान्वित करें। इस दौरान अध्यापिका प्रवीण रानी द्वारा बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नारी निखार जन कल्याण समिति में बालिकाओं को भारतीय परिधान की महत्वता को अवगत कराने हेतु आयोजन किया गया जिसमें सभी बालिकाओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। श्रीमती छवि वैश्य, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, बदायूँं द्वारा बालिकाओं के माध्यमिक व भारतीय परिधान में अंतर है, इस पर चर्चा कराई गई एवं भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। रजनी मिश्रा द्वारा बालिकाओं का पूर्ण उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम कशिश पटेल, द्वितीय आयुषी पटेल, तृतीया अंजलि को पुस्कृत किया गया। इस अवसर पर रवि कुमार संरक्षण अधिकारी, रूचि पटेल, प्रीती कौशल, प्रतिक्षा मिश्रा, तनु चौधरी, प्रीती यादव, तिलत बी, नीशू शाक्य, श्रीमती नीतू सिंह, शिखा जायसवाल, मधु यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती अमलेश, अध्यापिका प्रवीण रानी, कविता सहित समस्त स्टाफ नारी निखार जन कल्याण समिति उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/04/ADD-02042022-Admission-Open-नीलदीप-एकेडमी.jpg)
![RK Hospital And Blood Component Center](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/ADD-RK-Hospital-And-Blood-Component-Center-27032022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/08/M-J-Inter-national-School.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/03/02.jpeg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)