अखिल भारतीय ग्राम प्रधान ने किया कार्यक्रम
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान ने किया कार्यक्रम
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर (बाबागंज) मे विषमुक्त खेती नशा मुक्त गाँव, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान, धर्माचार्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके मे पूर्ण अवैध नशा करोबार पर विराम लगाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा से अपना दल के विधायक राम निवास वर्मा रहे। श्री वर्मा ने समूचे विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास का वादा करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/025-14.jpg)
साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वे संकल्पित है। इसके लिए उन्हे जन सहयोग की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने कहा कि अवैध नशा कारोबर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए जन सहयोग की आवश्यकता है। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रधान संगठन से जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कही। आयोजक संरक्षक प्रधान संगठन संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने प्रधान संगठन को और अधिक प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुये भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शिता युक्त पंचातय राज्य ब्यवस्था लागू किये जाने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अनीता जायसवाल ने पंचायती राज्य व्यवस्था में महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुये धर्माचार्य विष्णु देवाचार्य महाराज ने नशा को मानव जीवन के लिये घातक बताते हुये सीमावर्ती इलाकों में जन जागरण अभियान तय किया। कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद के महामंत्री प्राचार्य शिवपूजन ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सूरज शुक्ला, ब्लाक संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्र, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव, समाजसेवी राजेन्द्र वर्मा, जुगराज वर्मा, अपना दल अध्यक्ष गिरीश पटेल, समाजसेवी अरविंद वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, राजाराम पांडेय, रामकृष्ण मठ संयोजक, कृषि चंद्र अग्रवाल, राज त्रिपाठी, शिक्षक शुभम वरुण श्रीवास्तव, समाजसेवी अरुण पाठक, विवेक श्रीवास्तव, धीरेंद्र शर्मा, आरसी त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/Durga-City-Hospital-Jaunpur.jpg)
![Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/Durga-City-Hospital-Jaunpur-1.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/08/M-J-Inter-national-School.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/03/02.jpeg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)