Jaunpur News : धूमधाम से मनी चक्रवर्ती सम्राट राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती
जायसवाल युवा क्लब ने बदलापुर में निकाली भव्य शोभायात्रा
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती गुरुवार को बदलापुर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जायसवाल युवा क्लब प्रदेश महासचिव विजय जायसवाल, जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश सचिव दीपक एवं जिला संरक्षक मनोज जायसवाल की देख-रेख में वैदिक मंत्रोचार एवं विधिपूर्वक समाज के कुलदेवता भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की तैल चित्र के समक्ष माल्यार्पण, पूजन अर्चन एवं हवन किया गया। हवन पूजन एवं आरती विजय जायसवाल सहित स्वजातीय बंधुओं ने किया। इस मौके पर जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश महासचिव विजय जायसवाल ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन शक्तिशाली सम्राट रहे हैं।
सहस्रार्जुन जयंती कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। सहस्रार्जुन एक हैहयवंशी राजा थे। उन्हें गर्व है कि जायसवाल समाज उनके वंशज है। उनके विचारों एवं पराक्रम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समाज के हर व्यक्ति को नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान दीपक जायसवाल ने स्वजातीय बंधुओं से घरों में होने वाले उत्सवों एवं आयोजनों में भगवान सहस्त्राबाहु के भजन एवं आरती कराने का आह्वान किया। इसके पहले कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को जायसवाल युवा क्लब की ओर से चंदन तिलक लगाया गया। इसके बाद बारी-बारी से समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु जी महराज के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर हवन एवं आरती की।
आरती के बाद भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा पांचों शिवाला मंदिर से निकलकर सब्जी मंडी, मेन मार्केट, महाराजगंज रोड से होते हुए सुल्तानपुर रोड पर से घनश्यामपुर रोड होते हुए चंदन शहीद मार्ग पहुॅचा जहां समाजसेवी शीलचन्द जायसवाल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजा किया। तत्पश्चात् शोभायात्रा में शामिल सभी बंधुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा चंदन शहीद मार्ग से आगे बढ़कर जौनपुर रोड पर शुभम जायसवाल के दुकान पर पहुुचकर विराम दिया गया जहां अंतिम आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
अंत में जिला संरक्षक मनोज जायसवाल द्वारा लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जायसवाल युवा क्लब के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, शीलचंद जायसवाल, संतोष जायसवाल, पुत्तुल जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, चौधरी राहुल जायसवाल, डा. दिलीप जायसवाल, अशोक जायसवाल, अखिलेश जायसवाल योगी, आशीष जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल सोनू, सुमित, मठल्ले जायसवाल, अमित, गुग्गू, विशाल जायसवाल बंटी जिला उपाध्यक्ष जायसवाल युवा क्लब सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।