सड़क दुघर्टना में किशोर घायल
सड़क दुघर्टना में किशोर घायल
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की भिड़ंत में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी 12 वर्षीय अमित कुमार पुत्र शचिन्द्र प्रसाद अपने दोस्त के साथ बाइक से शाहगंज से घर जा रहा था। बड़ागांव के समीप रविवार की रात सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796