Jaunpur News : प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
राघव विश्वकर्मा
जौनपुर। जल सी.एस.सी. एकेडमी पर आर.पी.एल. (स्किल इंडिया) द्वारा प्रशिक्षित कैंडिडेट्स प्रमाण पत्र को वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम नारायण सिंह एवं विजय गुलशन पाण्डेय (सी.एस.सी., डी.एम, जौनपुर) की उपस्थिति प्रेरणाश्रोत रही।
इनके द्वारा आर.पी.एल. द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है, विस्तारपूर्वक बताया गया। जल सी.एस.सी. एकेडमी द्वारा प्रशिक्षित किये गये कैंडिडेट्स को युनिफार्म व कैम्प वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। अंत में जल सी.एस.सी. एकेडमी के प्रबंधक द्वारा उपस्थित हुए अतिथि एवं कैंडिडेट्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया।