राजेश चौबे व क्षेमेन्द्र सिंह चुने गये अध्यक्ष | #TEJASTODAY
राजेश चौबे व क्षेमेन्द्र सिंह चुने गये अध्यक्ष | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज संस्कार व जेसीआई खेतासराय संस्कार का वार्षिक चुनाव स्थानीय नगर के एरकियाना मोहल्ला स्थित एक लान में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी पंकज सिंह, मो. शाहिद नईम व गुलाम साबिर के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित चुनाव में जेसीआई शाहगंज संस्कार में अध्यक्ष पद के लिए राजेश चौबे व विशाल जायसवाल आमने-सामने रहे। जिसमें विशाल ने अपना दावा छोड़ दिया। राजेश चौबे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं कार्यकारिणी में फजले इलाही सचिव, सेराज आतिश कोषाध्यक्ष, विशाल जायसवाल, सरफराज, सुजीत जायसवाल, संतोष पाण्डेय उपाध्यक्ष, ऋषिराज जायसवाल, श्रीश गुप्ता, सिफत अल्लाह सिद्दीकी निदेशक चुने गए। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी तरह जेसीआई खेतासराय संस्कार में नामांकन दाखिल किए सभी पदाधिकरी निर्विरोध चुने गए। क्षेमेन्द्र सिंह अध्यक्ष, साकिब खान सचिव, मो. आसिफ कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह व हसन मेंहदी उपाध्यक्ष चुने गए। पूर्व अध्यक्ष डा. आलोक सिंह पालीवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें