सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन | #TEJASTODAY
सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन | #TEJASTODAY
जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेण्डमेंड) एक्ट 2020 और निजीकरण के विरोध में सभी विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकर्मियों द्वारा मौजूदा महामारी को ध्यान में रखते एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सोमवार से जनपद के संयुक्त संघर्ष समिति के समस्त घटकों द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
निजीकरण के विरोध में आखिरी सांस तक निर्णायक युद्व लड़ने और सरकार की गलत नीतियों के कारण अगर जेल जाना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार रहने को कहा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि प्रदेश में कही भी विद्युत कर्मचारियों का उत्पीड़न शासन/प्रशासन द्वारा किया जाता है तो उसी क्षण समस्त कर्मचारी जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ कर देंगे। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इं. एके सिंह और संचालन निखिलेश सिंह संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति जौनपुर ने किया।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक व पंेशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह, महामंत्री चन्द्रशेखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचन मिश्रा, मंत्री राजबली यादव, उपाध्यक्ष केके तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. राजेन्द्र सिंह, सफाईकर्मी के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी उपस्थित होकर अपना समर्थन विद्युतकर्मियों को दिया। इस दौरान विजय सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विजय सिंह अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति, मोती लाल यादव, अनील अस्थाना, मनीषदेव, मनीष श्रीवास्तव, इं. नजम अहमद, इं. राम अधार, संजय यादव, सत्या उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इं. विनोद गुप्ता, इं. हरीश प्रजापति, इं. अभिषेक श्रीवास्तव, इं. मनोज कुमार, इं. संजय गुप्ता, इं. विकास यादव, इं. रोशन जमीर, विनोद कुमार, इं. राहुल कुमार, इं. अमर सिंह पटेल, इं. आतिश यादव, इं. निर्भीक भारती, इं. प्रदीप कुमार, इं. अभिषेक केसरवानी, असगर मेंहदी, प्रदीप राय, अश्वनी श्रीवास्तव, प्रभात पाण्डेय, विश्राम मौर्या, आजाद चन्द्रशेखर, संतोष श्रीवास्तव, मोहन पाण्डेय, विजय चौहान, रविन्दर सिंह, विजय यादव, रण बहादुर यादव, प्रमोद मौर्या, रितेश, बृजेश राय, अशोक पटेल, संतराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें