जौनपुर। नगर के बदलापुर पड़ाव पर बीती रात खडी पिकअप को चोरों ने पार कर दिया। जानकारी के अनुसार चालक वाहिद शाह अपने मालिक की मो.राशिद महिंद्रा पिकअप खडी करके सो गया जो सुबह गायब मिली। चोरी की जानकारी शहर कोतवाली अन्तर्गत सरायपोख्ता पुलिस चौकी को दी गयी जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरु हो गयी। चर्चा है कि चौकी सरायपोख्ता के अंतर्गत आधा किलोमीटर की क्षेत्र में इस तरीके से रात में खड़ी पिकअप गायब होना शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है।