कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक | #TEJASTODAY
कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक | #TEJASTODAY
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के लाइन बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज ने कहा कि चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे राजनीति के माध्यम से जनसेवा के लिए समर्पित थे। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला मंत्री अवधेश यादव, अभय राय, धनंजय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अनिल गुप्ता, वटेश्वर सिंह, अजय सिंह, केशव तिवारी, आशुतोष तिवारी, शुभम मौर्य आदि मौजूद रहे।