कांग्रेसियों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Must Read

- Advertisement -

https://tejastoday.com/arun-will-be-honored-with-personality-of-the-year-award/

सौरभ सिंह
जौनपुर। डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने को लेकर सिकरारा ब्लाक में शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सौरभ शुक्ला ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता कोरोना महामारी का दंश झेल रही है। देश की आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी है। जब देश संकट से जूझ रहा है तब केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर जनता की जेब में डांका डालने का काम किया है।
सरकार की गलत नीतियों की वजह से लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है। भाजपा सरकार तत्काल डीजल और पेट्रोल के दाम को कम करें जिससे किसानों और आम जनमानस को राहत मिल सके। राकेश मिश्र मंगला ने कहा कि सरकार ने इस महामारी में गरीबों के ऊपर एक बहुत बड़ा बोझ डाल दिया है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चंद्र सोनकर, नागेश प्रसाद मिश्र, आकाश मिश्र, अतीश पांडे, राज पांडे, सुभाष चंद्र सोनकर, सत्य प्रकाश गुप्ता, हिमांशु शुक्ला, सिद्धार्थ मिश्रा, आकाश शुक्ला, वैभव शुक्ला, राजदेव यादव, अशरफ अली, राहुल यादव, शिव शंकर प्रजापति, शिव राम प्रजापति, अजय सोनकर, सतीश, राजकुमार, अमरीश शुक्ला, आशीष गुप्ता दिलीप कुमार, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद अशरफ आदि उपस्थित रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मलहज गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के मलहज गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने संतलाल 60 वर्ष, संजू 25 वर्ष व पुत्री रूबी को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। नगर के डिहवा भादी निवासी व्यवसायी की बनने के लिए गई ट्रैक्टर और ट्राली मिस्त्री ने बेच दिया। महीने भर बाद मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उक्त गांव निवासी सोनू जायसवाल पुत्र स्व. रविन्द्र प्रसाद की आजमगढ़ रोड स्थित पाकीजा फैक्ट्री के सामने सरिया की दुकान है। जो अपना ट्रैक्टर व ट्राली बनने के लिए खुटहन रोड स्थित मिस्त्री को दिये थे। सप्ताह भर बाद जब उसे लेने पहुंचे तो मिस्त्री बहाना कर लौटा दिया। काफी समय बीतने के बाद व्यवसायी ने पता करना शुरू किया तो मालूम हुआ कि मिस्त्री ने उनकी ट्रैक्टर व ट्राली बेच दिया। मामले की जानकारी होते ही भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, 3 गाय जलकर मरी

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, 3 गाय जलकर मरी विपिन मौर्य एडवोकेट मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This