अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में बांटा राहत सामग्री

Must Read

- Advertisement -

जौनपुर। नगर के परमानतपुर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लाल बाहदुर यादव व अजय त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। साथ ही जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चंद्र दूबे, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना, धर्मेंद्र, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज त्रिपाठी, कमलेश यादव, पंकज यादव, अमित दुबे, अभिषेक यादव, सुनील यादव, बबलू उपाध्याय, आकर्ष आदि उपस्थित रहे। सभी का स्वागत विराट त्रिपाठी व वेदान्त त्रिपाठी ने किया।

जौनपुर। नगर के परमानतपुर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लाल बाहदुर यादव व अजय त्रिपाठी ने पौधरोपण किया।
साथ ही जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चंद्र दूबे, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना, धर्मेंद्र, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज त्रिपाठी, कमलेश यादव, पंकज यादव, अमित दुबे, अभिषेक यादव, सुनील यादव, बबलू उपाध्याय, आकर्ष आदि उपस्थित रहे। सभी का स्वागत विराट त्रिपाठी व वेदान्त त्रिपाठी ने किया।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोरोना महामारी के इस संकट के समय में जनता के सहयोग के बिना कोई कुछ नहीं कर सकता थोड़े से प्रयास से इस महामारी से बचाया जा सकता है। इससे बचने का एक मात्र तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा लेकिन कुछ लोग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जो इस महामारी की चपेट में आता है वहीं इसको गंभीरता से लेता है। जनता के जागरूक होने से ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। उक्त बातें पीस कमेटी कि मीटिंग में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने कही। सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया की बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन 48 घंटे के लिए सभी दुकानें बंद रहेगी केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी इसी समय में सभी जगहों पर सेनेटाइजर किया जाएगा शनिवार को एक तरफ की दुकानें खुलेगी दूसरी तरफ की दुकानें बंद रहेगी दुकानदार सेनेटाइजर व मास्क लगाए रखेंगे एक व्यक्ति ही मास्क लगाकर बाईक पर चल सकता है। जो भी इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए नगर के संभ्रांत नागरिक एवं उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे, प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ. सान्याल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं ई ओ सहित सभासदगण व व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। जौनपुर। राय स्टूडियो एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस त्रिलोचन महादेव, जलालपुर जौनपुर, हमारे यहां शादी विवाह, बर्थडे, रामायण आदि शुभ अवसर पर कार्ड की छपाई एवं विडियो व फोटोग्राफी की जाती है। जिसमें LCD, क्रेन, ड्रोन, 4K की सुविधा भी उपलब्ध है, और साथ ही करिज्मा एलबम की डिजाइनिंग की जाती है। जौनपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए गरीबों को नवंबर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा की। मोदी ने कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है इसलिए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीपावली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक मुफ्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं और पांच किलो चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है। कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, नियमों का सख्ती से पालन किया जाता था परन्तु अब सरकार, स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को फिर से इसी तरह की सावधानी दिखानी होगी। हमें कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जब से सरकार ने चाइनीज एप्प को पाबन्द कर दी है। तब से देशवासियों में खुशी की लहर है। आज भाजपा के जौनपुर स्थित कार्यालय पर मिठाई बाँट कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री शुशील मिश्रा जी पीयूष गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानियां, ई. अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धन्यजय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, वटेश्वर सिंह, अम्बुज तिवारी, जिला महामंत्री भाजयुमो विकास ओझा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आशीष जायसवाल, ऋषिकेश श्रीवास्तव, शुभम मौर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

दूसरे चरण के मतदान में भी आईएनडीआइए आगे: प्रमोद

दूसरे चरण के मतदान में भी आईएनडीआइए आगे: प्रमोद अजय जायसवाल प्रतापगढ़। सपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This