Jaunpur News : दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, किशोरी बरामद![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/06/ADD-Sonanand-NEELDEEP-ACEDEMY.jpeg)
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के समाधगंज नहर पुलिया के पास से रविवार की सुबह पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अफजल अली रईया, गुलजारगंज का निवासी है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने मिली सूचना पर हमराहियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक ने थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग दो माह पहले एक किशोरी को बहला—फुसलाकर भगा ले गया था। उपनिरीक्षक ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उसे मेडिकल परीक्षण हेतु महिला थाना भेज दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।