Jaunpur News : अखण्ड पाठ एवं भण्डारे का हुआ आयोजन
हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्वामी अड़गड़ानंद महराज जी द्वारा गीता भाष्य यथार्थ गीता का अखंड पाठ एवं भंडारा ग्राम गौरा में राधाकृष्ण शर्मा पत्रकार के यहां सम्पन्न हुआ। इस मौके पर गीता पाठ कर्ता पप्पू मिश्रा ने तमाम श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक परमात्मा ही सत्य है। सारा जगत मिथ्या है। गीता भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है जिसे 5200 वर्ष पूर्व भगवान ने अर्जुन के माध्यम से उपदेशित किया था जिसे तत्कालीन महर्षि वेद व्यास ने लिपिबद्ध किया था। गीता के अनुसार आचरण करे। एक न एक दिन परमात्मा उस परम सत्य का दर्शन कर लेंगे। सदगुरु वह सेतु है जिस पर गुजर कर ही परमात्मा के द्वार तक पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर चिंता यादव, अवधेश मिश्रा, बालकृष्ण शर्मा, राजकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, डा गोपाल कृष्ण शर्मा, आचार्य विनय दुबे, प्रवीण पाण्डेय, डा अनिल पटेल, डा. आरबी चौहान, संतोष दूबे, पुरेन्द्र सिंह, डा. मनोज पटेल, श्रीकांत तिवारी, साहब लाल यादव, सुमित चौरसिया, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, बृजेश सरोज सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।