पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती: डीएम
डीएम व एसपी ने किया पौधरोपण
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानीपुर टाईगर रिजर्व वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बेंनजामिना का वृक्ष रानीपुर भट्ट सीतापुर में लगाकर जनपद वासियों से अधिक संख्या में पौध लगाने की अपील किया। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है की अधिक से अधिक पौधा लगाएं। जिसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और जो पौधे लगाए जाएं, उनकी उचित देखभाल भी करना होगा, तभी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सफल माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना एवं उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। पर्यावरण को बचाना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं। उन्होनें जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रतिज्ञा करें कि इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौध लगाने के साथ ही उनकी उचित देख-भाल करेंगे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी को सिंदूर का पौधा भेंट किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, एसडीओ फॉरेस्ट राजीव रंजन सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार रामनगर खण्ड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है। भविष्य में ऐसे हालातों से बचने के लिए सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।