एसपी गणेश प्रसाद का सराहनीय कदम जिन्होंने 27 जोड़ों को आशीर्वाद देकर किया विदा
एसपी गणेश प्रसाद का सराहनीय कदम जिन्होंने 27 जोड़ों को आशीर्वाद देकर किया विदा
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/05/020-17-300x118.jpg)
अवनीश तिवारी
लखीमपुर, खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना सुनीता कुशवाहा ने काउंसलरों के माध्यम से 42 परिवारिक कलह के मामलों में निपटारा कराये जाने का प्रयास करके 27 जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया है। घरेलू कलह को संज्ञान में लेते हुए पति पत्नी के मध्य उत्पन्न विवादों के कारण बहुत अधिक संख्या मे मामलों की शिकायतें प्राप्त होने पर महिला थाना परिसर में काउन्सलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, नीति गुप्ता, क्षमा टन्डन, किरन अग्रवाल द्वारा प्रत्येक सप्ताह में बैठकर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों मे परामर्श द्वारा पक्षकारों के मध्य मनमुटाव समाप्त कराने का प्रयास किया जाता है। थाने पर प्राप्त 42 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 4 ऐसी महिला का शिकायती प्रार्थना पत्र थे जो लगभग 7 से 8 माह की गृभवती थीं, उसकी शिकायतों पर उनके पति को बुलाकर परामर्श के द्वारा मतभेद समाप्त कराये गये। ऐसी अवस्था में पति का साथ पाकर खुशी के आंसू महिलाओं की आंखों मे आ गये। एक अन्य मामला जो थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौटय्याबाग का था जिसमें पति पैरो से पूर्ण रुप से विकलांग था।
विवाह 14 वर्ष पूर्व हुआ था। पत्नी ने विकलांग पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पत्नी की शिकायत पर पति को बुलाकर दोनों पक्षों में सुलह का प्रायस किया गया। दोनों पक्षों में परामर्श द्वारा दोनों में उत्पन विवाद को समाप्त कराके विदाई कराई गयी है। इसी के थाना कोतवाली सदर निवासी पति शंकर व पत्नी मीना जो 50 की उम्र पार कर चुके हैं। पति पत्नी में छोटी सी बात को लेकर जब झगड़ा हुआ तो मामला महिला थाना तक पहुंच गया। दोनों को समझाने पर एक साथ रहने को तैयार होकर विदा हुये। इस प्रकार के 27 मामलों में पति-पत्नी के मध्य सुलह होने के बाद कराई गयी है एवं 4 मामलों में सोचने—समझने का समय दिया गया। 3 मामले न्यायालय में लम्बित होने के कारण सुलह नहीं हो पायी है। 9 जोड़े जिनमे पहले सुलह हुई थी। उनको भी बुलाकर कुशल क्षेम पूछा गया है। उक्त परामर्श में थानाध्यक्ष महिला थाना सुनीता कुशवाहा काउंसलर कय्यूम ज़रवानी, कुसुम गुप्ता एवं मुख्य महिला आरक्षी शशिप्रभा, सीता, महिला आरक्षी सुमन लता, रेखा गौड़ द्वारा किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/03/ADD-ADMISSION-OPEN-Neeldeep-Academy-with-more-facilities-than-the-facilities-of-all-the-famous-and-expensive-schools-address-is-Near-Union-Bank-Sihipur-Machhalishahar-Road-Jaunpur-19-march-2024.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)