Jaunpur News : मूर्ति स्थापना दिवस पर मां दक्षिणा काली का हुआ भव्य श्रृंगार
Jaunpur News : मूर्ति स्थापना दिवस पर मां दक्षिणा काली का हुआ भव्य श्रृंगार
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/05/005-16-300x135.jpg)
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निकट स्थित मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29वां वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस व भव्य श्रंगारोत्सव धूमधाम से मनाया गया जहां मां काली का भव्य श्रृंगार एवं मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। मां काली के दर्शन हेतु सुबह से लेकर देर रात तक दर्शनार्थियों की भीड़ रही। हवन—पूजन एवं पूर्णाहूति में श्रद्धालुओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर के प्रबन्धक पुजारी भगवती सिंह ने प्रवचन के दौरान भक्तों को बताया कि मां काली कलयुग की अधिष्ठात्री पराशक्ति हैं। कलयुग में मां काली का दर्शन पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मां दक्षिणा काली मन्दिर में आये हुये सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सायंकाल भजन संध्या का शुभारम्भ मन्दिर के प्रबन्धक श्री वागीश व ऑर्थो सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने सभी गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर किया। देवी जागरण में गायक जितेंद्र झा ने मां काली की मुरतिया बढ़ा निक लागेला एवं बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर सभी लोगों को खूब नचाया। राष्ट्रीय भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने एक से बढ़कर एक पचरा देवी गीत गाकर व नृत्य करके सभी को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डॉ. लालजी प्रसाद, सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, सविता गुप्ता, विभा सिंह, किरण सिंह, गीता तिवारी, दल श्रृंगार विश्वकर्मा, विपिन सिंह, अमित निगम, अभिनव मिश्रा, रामपाल विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम गुप्ता ने किया। स्वागत सर्वेश सिंह व आभार वन्देश सिंह ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/03/ADD-ADMISSION-OPEN-Neeldeep-Academy-with-more-facilities-than-the-facilities-of-all-the-famous-and-expensive-schools-address-is-Near-Union-Bank-Sihipur-Machhalishahar-Road-Jaunpur-19-march-2024.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)