सपा विधायक कर रहीं मौके की तलाश या दीदी स्मृति ईरानी के लिये वोट मांगना मजबूर
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। लोकसभा सीट का गणित गड़बड़ होने लगा है। अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट पर सोनिया गांधी के करीबी केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। किशोरी लाल शर्मा लगातार चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार कर रहे हैं। उनके पक्ष में प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी में कैंपेन कर रही हैं। वहीं कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच सब कुछ सही होता नहीं दिख रहा है। इससे पहले चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए सपा से गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भी संयुक्त जनसभा कर भाजपा सरकार का गुणगान कर चुके है। अमेठी से समाजवादी पार्टी विधायक महाराजी प्रजापति ने अलग रुख अपना लिया है। वह परोक्ष रूप से भाजपा कैंडिडेट स्मृति ईरानी का समर्थन करती दिख रही है। महाराजी प्रजापति पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी भी है तथा महाराजी देवी प्रजापति के पति गायत्री प्रसाद प्रजापति इस समय रेप के आरोप में जेल में सजा काट रहे है तथा कहीं न कहीं लोगों को यह भी लग रहा है कि वह अपने पति को बचाने के लिए तो नहीं चुनावी मैदान में भाजपा के साथ हैं। चुनावी मैदान में उतरकर महाराजी प्रजापति अपने वोट बैंक को अलग संदेश देने की कोशिश में हैं। इस समय अपनी पार्टी सपा के सुप्रीमो के डर से भी बेखौफ नजर आ रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।